फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: हिमाचल कैबिनेट ने परिवहन सेवाओं को लेकर लिया ये फैसला, नई भर्तियों पर रोक

Fri, 08 May 2020 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लागू है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया है कि राज्य में आगामी 17 मई तक सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शुरू नहीं होंगी। लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों को देखते हुए कैबिनेट ने अंतर जिला बसों की आवाजाही फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है।  शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, टैक्सी या निजी वाहन को प्रशासन की मंजूरी के बाद चलाया जा सकेगा।लेकिन इसमें भी निजी वाहन में दो और सरकारी वाहन में सिर्फ चार लोग ही बैठ सकेंगे। ऐसे में लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


टैक्स देने वालों को डिपो में सस्ता राशन न देने की तैयारी
हिमाचल में टैक्स के दायरे में आने वाले लोगों को अब डिपो में सस्ता राशन नहीं मिलेगा। कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा हुई है। सैद्धांतिक मंजूरी देने के बाद इस प्रस्ताव को अगली बैठक में पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट भाषण में भी ऐसे लोगों से स्वेच्छा से राशन छोड़ने की अपील कर चुके हैं। मुख्यमंत्री समेत मंत्री और सभी विधायकों ने डिपो से सस्ता राशन और गैस सब्सिडी छोड़ दी है। सरकार का मानना है कि करदाता दुकानों से राशन लेने में सक्षम हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने प्रदेश में बहुत जरूरी भर्तियों को छोड़कर अन्य किसी भी भर्ती पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें