फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: हिमाचल में इस दिन से खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर, 30 फीसदी स्टाफ आएगा

Sat, 02 May 2020 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू लागू रहेगा। चार मई से कर्फ्यू में चार की बजाय पांच घंटे की छूट दी जाएगी। वहीं,हिमाचल में चार मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन-3 के दौरान सरकारी दफ्तर खुल जाएंगे। क्लास 1 और 2 अफसरों का दफ्तरों में आना अनिवार्य होगा, जबकि 30 फीसदी बाकी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ हर दिन रोस्टर के हिसाब से हाजिरी देगा।

विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने शनिवार को ये आदेश जारी किए हैं। मुलाजिमों को फोन पर आरोग्य ऐप अपलोड करना अनिवार्य है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक आरडी धीमान के अनुसार ज्यादा से ज्यादा वाहन पूलिंग की जाएगी। घर रहने वाले कर्मी स्टेशन नहीं छोडेंगे। रोस्टर के दौरान घर पर रहने वाले कर्मियों का वेतन नहीं कटेगा। कर्मचारियों के आने और जाने के लिए दो ग्रुप होंगे।

पहला सुबह दस से शाम पांच बजे, जबकि दूसरा साढ़े 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक कार्यालय में रहेगा। बड़ी बैठकें नहीं होंगी। कर्मचारियों को सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क या फेस कवर पहनना होगा। ये आदेश कंटेनमेंट जोन और उसके आसपास के क्षेत्रों के कार्यालयों के लिए लागू नहीं होंगे। इमरजेंसी व जरूरी सेवा में लगे फील्ड स्टाफ के लिए भी इस आदेश को लागू नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें