फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में चल रहे लोकेशन बेस्ड चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के बाराबंकी से चला रहा था तस्करी का नेटवर्क, छोटी-छोटी मात्रा में बेचा जाता था चिट्टा
विज्ञापन

रोहडू में पकड़े गए चिट्टे के मामले में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के लोकेशन बेस्ड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना लखनऊ के बाराबंकी में बैठकर इस नशा तस्करी के नेटवर्क को चला रहा था।
पुलिस ने इस मामले में अमित गुप्ता निवासी सरायं दनोली, जिला बाराबंकी, लखनऊ को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि स्थानीय युवकों के माध्यम से आरोपी अलग-अलग स्थानों में चिट्टा छिपाकर बेचते थे। जानकारी के मुताबिक 15 मार्च को पुलिस टीम थाना रोहडू के अधिकार क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 9.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान सार्थक निवासी रोहडू के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में रोहड़ू थाना में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के बैंक खातों, टेलीकॉम रिकॉर्ड और मोबाइल फोन का विश्लेषण किया। डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों की जांच में यह तथ्य सामने आया कि रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का एक संगठित गिरोह सक्रिय है। तकनीकी और वैज्ञानिक अन्वेषण के आधार पर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना अमित को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी रोपी अमित गुप्ता लखनऊ में रहकर सार्थक और अन्य स्थानीय युवकों के जरिये लोकेशन बेस्ड नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लखनऊ रवाना किया लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए जांच जारी रखी और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को अदालत ने 14 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि इस पूरे गिरोह में किस-किस की संलिप्तता है। शिमला पुलिस इससे पहले भी जिले में दूसरे राज्यों से चल रहे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है।
लोकेशन बेस्ड तस्करी में आरोपी मोबाइल पर उस जगह का वीडियो बनाते हैं जहां चिट्टा छिपाकर रखा जाता है। इसके बाद पैसे लेकर वीडियो उस व्यक्ति को भेजते हैं जिसने नशे की मांग की है। संबंधित व्यक्ति उस जगह से नशे की सामग्री उठाकर ले जाता है। इससे तस्करों के बारे में खरीदारों को कोई जानकारी नहीं रहती।
विज्ञापन






कोट्स
जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलाए जा रहे नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह लोकेशन बेस्ड नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस नशा तस्करी कर की चेन तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें