फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब विक्रेताओं ने सरकार को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Sun, 10 Jul 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बेवरेजेस लिमिटेड के गठन के बाद से शराब की सप्लाई को लेकर परेशान विक्रेताओं ने हिमाचल प्रदेश बेवरेजेस लिमिटेड को अल्टीमेटम दे दिया है। विक्रेताओं ने साफ किया है कि अगर कार्पोरेशन शराब विक्रेताओं को सप्लाई सही तरीके से नहीं करती है तो शराब विक्रेता दुकानों पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा है कि जितने समय तक सप्लाई बाधित रहती है उतने दिन की लाइसेंस फीस माफ की जाए। शनिवार को शराब के फुटकर विक्रेताओं ने नवगठित एचपीबीएल पर करारा हमला किया। शराब विक्रेता रंजीत ने कहा कि विक्रेताओं को एचपीबीएल के बनने से दिक्कत नहीं है। लेकिन इसके गठन के बाद से शराब व्यापारियों को सप्लाई में दिक्कत आने लगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

दुकानों पर करेंगे तालाबंदी

रंजीत ने कहा कि पिछले कई दिनों से हमें सप्लाई नहीं मिल रही है। इसकी वजह से हर रोज लाखों रुपये का घाटा हो रहा है। साथ ही प्रदेश में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले माफिया को फलने फूलने का मौका मिल रहा है। इसके बावजूद विभाग हमपर हर रोज की लाइसेंस फीस देने का दबाव बना रहा है।

विक्रेता विक्रांत गस्टा ने कहा कि कार्पोरेशन ने बद्दी में एक डिपो से सप्लाई हो रही है लेकिन सरकार न तो कनेक्टीविटी पर ध्यान दे रही है और न ही सप्लाई के लिए किसी ब्रांडेड कंपनी के साथ अब तक करार नहीं किया है। कहा कि अगर यही हाल रहा तो प्रदेशभर के विक्रेता एक साथ शराब दुकानों पर तालाबंदी कर सकते हैं। साथ ही सरकार को लाइसेंस फीस नहीं देंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें