फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुआओं के सहारे है 'निशु' की जिंदगी

Thu, 19 Mar 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी जू रेणुका में पल रहा एकमात्र निशु नामक शेर अपने जीवन की अंतिम सांसें गिन रहा है। बुधवार को उसे चिकित्सकों और पशु विशेषज्ञों की निगरानी में डायलेसिस पर रखा गया। चिकित्सकों ने निशु शेर का अंतिम समय नजदीक होने की पुष्टि करते हुए बताया कि निशु को अब दुआओं के सहारे जिंदा रखा गया है।
विज्ञापन


उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। बीते सोमवार को निशु पानी पीते वक्त लड़खड़ा कर गिर गया था। उसके बाद वह उठ नहीं पाया। मंगलवार शाम को वन्य प्राणी विंग के सहायक निदेशक एवं पशु विशेषज्ञ डा. संदीप रतन ने रेणुका पहुंच कर निशु का उपचार शुरू किया।

एकाएक निशु के शरीर में कई विकार पाए गए। उसने खाना भी बंद कर दिया है। मंगलवार को रात भर उसे चिकित्सकों की निगरानी में ग्लूकोज के सहारे रखा गया। बुधवार दोपहर तक उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। शेर का अंतिम समय होने के कारण चिकित्सक बड़ा रिस्क लेने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

 
वन्य प्राणी विंग के सहायक निदेशक डा. संदीप रतन ने बताया कि शेर का बचना मुश्किल है। वह अंतिम सांसें गिन रहा है। कुछ दिन पूर्व ही ममता शेरनी की मौत के बाद से निशु के बर्ताव में भारी परिवर्तन दिखाई दिया। गठिया और अन्य रोगों से ग्रस्त होने के कारण वह सोमवार को गिरने के बाद दोबारा उठ नहीं पाया। शेर की हालत काफी गंभीर है। उसे जिंदा रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें