फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों की तरह हिमाचल में होंगी मछली पकड़ने की स्पर्धाएं, एंगलर हट भी बनेंगे

Wed, 18 Dec 2019 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विदेशों की तरह हिमाचल के नदियों और जलाश्यों में भी मछली पकड़ने की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी ताकि मत्स्य पालन को पर्यटन को जोड़ा जा सके। प्रदेश सरकार ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्र में महाशीर और ऊपरी क्षेत्रों में ट्राउट मछली आखेट के लिए देश और विदेश से हजारों लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन


भविष्य में प्रदेश में एंगलिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। बाहरी राज्यों से आने वाले एंगलरों के लिए एंगलर हट भी बनाए जाएंगे। वीरेंद्र कंवर बुधवार को मत्स्य पालन में नवीनतम उन्नति, प्रोद्यौगिकी और उद्यमिता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारंभ पर बोल रहे थे। हिमाचल में करीब 17 हजार परिवार मत्स्य पालन से जुड़े हैं। इन्हें चुनौतियों का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी सुविधाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठंडे पानी की मछली को हिमालय फिश ब्रांड के नाम से मार्केट में उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने एक्वाकल्चर, फिशिंग एंड मार्केटिंग सोसाइटी की सीएमएस में तैयार की गई वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में देश के विभिन्न भागों से आए वैज्ञानिकों की ओर से मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यशाला में जो भी सुझाव और शोध निकलकर सामने आएंगे, विभाग उन पर कार्य करेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मत्स्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले डॉ. कर्ण जोशी को बेस्ट हैचरी, रामेश्वर दत्त को बेस्ट प्रति हेक्टेयर उत्पादन और गोपाल शर्मा को सर्वोत्तम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक सदर सुभाष ठाकुर, एडीएम विनय धीमान, एक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर एनएफबी रथनीराज, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के डीन डॉ. मनदीप शर्मा के अतिरिक्त अन्य राज्यों से आए हुए मत्स्य निदेशक उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें