फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट-पुलिस कैडेट्स स्कीम देश को देगी बेहतर कल

विज्ञापन
लखनपुर पुलिस लाईन में आयोजित स्टूडेंट-पुलिस कैडेट्स स्पोटर्स मीट में एसपी को सम्मानित करते प्रध - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के लखनपुर पुलिस लाइन में इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। सूबे में पहली बार पुलिस विभाग की ओर से इस तरह की स्पोर्ट्स मीट का आयोजन करवाया गया जिसमें जिले के पांच स्कूलों के एसपीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इस मौके पर एसपी साक्षी वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट में कैडेट्स ने मार्च पास्ट से कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं कैडेट्स ने एसपी साक्षी वर्मा को सलामी दी। साक्षी वर्मा ने कैडेट्स को एकता, अखंडता और ईमानदारी की शपथ ग्रहण करवाई। वर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट-पुलिस कैडेट्स स्कीम केरला से शुरू हुई थी। वहीं इसकी सफलता को देखते हुए इसे पूरे देश में शुरू किया गया है।
वर्मा ने कहा कि इस स्कीम को शुरू करने का उद्देश्य बच्चों में अच्छा नागरिक बनाना है। जब बच्चों को बचपन में ही देशभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन और कृतज्ञता का पाठ पढ़ाया जाएगा तो देश का कल बहुत ही बेहतर होगा। उन्होंने कहाकि स्टूडेंट-पुलिस कैडेट्स स्कीम से बच्चे कानून का पाठ तो पढ़ ही रहे हैं लेकिन इसके जरिए आज के बच्चे स्वच्छ और अनुशासित समाज और देश के निर्माण के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। एसपी ने कहा कि एसपीसी कैडेट्स आने वाले समय में समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ आर्मी का काम करेंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट में जवाहर नवोदय कोठीपुरा, रावमापा कन्या बिलासपुर, रावमापा छात्र बिलासपुर, केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं और रावमापा छात्र घुमारवीं के लगभग 150 कैडेट्स ने भाग लिया। इस मौके पर 100 मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर, थ्री लेग रेस, स्पून रेस, का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस में रावमापा छात्र बिलासपुर के सोहेल खान प्रथम, रजत ठाकुर द्वितीय और रावमापा छात्र घुमारवीं के भजन लाल तृतीय रहे। थ्री लेग रेस में रावमापा छात्र बिलासपुर के रितिक कुमार, मोहम्मद आरिफ ने प्रथम, रावमापा छात्र घुमारवीं के भजन लाल, दीपक द्वितीय और जेएनवी बिलासपुर के व्योम और दिवाकर तीसरे स्थान पर रहे। स्पून रेस में जेएनवी बिलासपुर के पुनीत प्रथम, जेएनवी बिलासपुर की ही कनिका द्वितीय और केवी घुमारवीं की पलक तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में केवी घुमारवीं की समीक्षा कुमारी प्रथम, रावमापा छात्र घुमारवीं के अभिषेक द्वितीय व सूर्यांस शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर, डीएसपी संजय शर्मा, कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर एचसी संजीव पुंडीर व सहायक समन्वयक नवदीप वर्मा मौजूद रहे।
इनसेट
हथियारों की प्रदर्शनी लगाई
इस मौके पर एसपीसी कैडेट्स के लिए पुलिस ने एम्युनिशन की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें कैडेट्स को हर हथियार के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बच्चों को एनडीपीएस टेस्टिंग किट और कई प्रकार की राइफल और टीयर गैस गन के प्रयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें