हिमाचल प्रदेश में बिगड़ रहे मौसम के मिजाज का असर दिखने लगा है। देर रात मंदिर और गुरूद्वारे पर आसमानी बिजली गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। पहला मामला सिरमौर जिला के शिलाई के गांव नाया गांव का है।
मंगलवार रात को आसमानी बिजली गिरने से देईधार देवी मंदिर में प्रतिष्ठा को लाई देवी की मूर्ति खंडित हो गई। बिजली गिरने से पुजारी के कमरे में रखा सामान बर्तन, कपड़े तथा कंबल भी राख हो गए।
नुकसान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। मंदिर में पहले से ही स्थापित मूर्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह देईधार देवी मंदिर के पुजारी अमर सिंह जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लाई देवी की मूर्ति खंडित हो गई।
मंदिर में बने सामुदायिक भवन की दीवारों में भी दरारें पाई गई। शिलाई पटवार सर्कल के अधिकारी नैन सिंह राणा ने आसमानी बिजली गिरने से हुए नुकसान की पुष्टि की है।