हिमाचल के कई इलाकों में बुधवार दोपहर हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शिमला और मंडी में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।
इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार पड़ रही गर्मी के कारण ही शिमला, मंडी और धर्मशाला क्षेत्र में मौसम बदल रहा है।
इसके चलते वीरवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश से न सिर्फ स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है बल्कि देश विदेश से यहां घूमने के लिए पहुंचे सैलानी भी इस मौसम का मजा ले रहे हैं।
बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को धर्मशाला और शिमला दोनों क्षेत्रों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।