राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष हरी चौहान ने बताया कि सभी लोग शो के ट्रायल को 25 मई तक मुफ्त में देख सकते हैं। इसके बाद प्रवेश के लिए 200 रूपये का टिकट लेना पड़ेगा।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक भवन बैंटनी कैसल में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से शिमला में अब तक हुए बदलाव को दिखाया जाएगा। इसके लिए ट्रायल 15 मई से शुरू हो चुका है। इस शो में ब्रिटिश काल से लेकर अब तक राजधानी में हुए बदलाव और बैंटनी कैसल के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
शो में दिखाया जाएगा कि जब से बैंटनी कैसल की ऐतिहासिक इमारत बनी है, उसके बाद से अब तक इसके आसपास के इलाके सहित पूरे शिमला में क्या बदलाव देखने को मिला है। राज्य संग्रहालय के लाइब्रेरियन संतोष कुमार ने बताया कि शो दो शिफ्टों में आधे-आधे घंटे के लिए दिखाया जाएगा। राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष हरी चौहान ने बताया कि सभी लोग शो के ट्रायल को 25 मई तक मुफ्त में देख सकते हैं। इसके बाद प्रवेश के लिए 200 रूपये का टिकट लेना पड़ेगा।