फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच के नए ब्लॉक में लिफ्ट बंद, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से करना पड़ी आवाजाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के नए ब्लॉक में चलती हुई लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट के दरवाजों में दिक्कत आने पर स्टाफ कर्मी ने तकनीकी कर्मचारी को जानकारी दी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि लिफ्ट में कोई मरीज नहीं था। इसके बाद लिफ्ट की जांच की गई। जांच के दौरान तकनीकी कर्मचारी को शक हुआ कि लिफ्ट में दिक्कत आ रही है। इसके बाद लिफ्ट को मरीजों के प्रयोग के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद मरीजों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट के बंद होने से बी-ब्लॉक में गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से होकर आवाजाही करनी पड़ेगी। अस्पताल की लिफ्ट में सुबह 11:45 बजे से दिक्कत आ रही थी। लाइट के अचानक से गुल हो गई जिस दौरान लाइट गई उस समय लिफ्ट अचानक से रुकी थी। हालांकि इस अवधि में स्वचालित जनरेटर चले लेकिन लिफ्ट का वोल्टेज लोड अधिक होने के कारण नहीं चल सकी। लाइट आने पर लिफ्ट को तकनीकी कर्मचारी ने ठीक किया। इसके बाद लिफ्ट फिर चलना शुरू हो गई लेकिन थोड़ी ही देर में आउट ऑफ मेंटेनेंस हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से बी-ब्लॉक की लिफ्ट में आउट ऑफ ऑर्डर की सूचना चस्पा कर दी। वहीं, लिफ्ट को ठीक करने के लिए कंपनी के तकनीशियन को जानकारी दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस नेगी ने कहा कि बी-ब्लॉक की लिफ्ट की खराबी के बारे में पता चला है। इसके बाद तकनीकी कर्मी को तुरंत जांच के बाद लिफ्ट को बंद कर सूचना चस्पा करने के लिए कहा है। सूचना चस्पा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें