फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का चक्कर लगाने वाली लेफ्टिनेंट प्रतिभा को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण

Fri, 15 Jun 2018 01:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

नाविका सागर परिक्रमा में अदम्य साहस दिखाने वाली हिमाचल की जांबाज बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले होम रिसेप्शन में शिरकत करेंगी। इसके लिए कुल्लू के मौहल की रहने वाली प्रतिभा को आधिकारिक निमंत्रण मिला है। 

विज्ञापन


नाविका सागर परिक्रमा पूरी करने वाली भारतीय नेवी की महिला अधिकारियों की टीम के साहस को देश और दुनियाभर में सराहा गया है। इस होम रिसेप्शन पार्टी में प्रतिभा के अलावा अन्य टीम सदस्य भी भाग लेंगी।

हाल ही में प्रतिभा यात्रा पूरी कर मौहल स्थित अपने घर परिजनों संग समय गुजारने के लिए पहुंची हैं। इस बीच राष्ट्रपति होम रिसेप्शन का निमंत्रण मिलने से वह और उनके परिजन गदगद हैं। सागर परिक्रमा कर भारत लौटने पर भी टीम तारिणी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर चुकी हैं।
विज्ञापन


अब पुन: स्वतंत्रता दिवस अवसर पर होने वाले होम रिसेप्शन पर वह टीम से मुलाकात करेंगे। इस आयोजन में देश के वीवीआईपी के अलावा चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण दिया जाता है। इधर, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल ने बताया कि होम रिसेप्शन का निमंत्रण संबंधी पत्र मिलना गौरवान्वित महसूस करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें