फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने किया बद्रिका आश्रम का दौरा

Wed, 06 Dec 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने नेतृत्व, समर्पण और वीरता के उच्चतम मानकों का उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह को श्री बद्रिका आश्रम के संस्थापक ओम स्वामी ने किया सम्मानित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया, इस दौरान उनके साथ 10 सेना के जवान भी मौजूद रहे। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने नेतृत्व, समर्पण और वीरता के उच्चतम मानकों का उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन


11वीं गोरखा राइफल्स की 7वीं बटालियन में 1984 को कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपने चार दशक के विशिष्ट कॅरिअर में राष्ट्र की रक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता का लगातार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने दिनभर आश्रम का भ्रमण किया और इसकी सराहना भी की। आश्रम के संस्थापक ओम स्वामी ने इस मौके पर उनको सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें