फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने पर अर्शवीर को वीर चक्र

Tue, 09 Jun 2026 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
विज्ञापन
फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह ठाकुर को वीर चक्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में अपने अदम्य साहस के साथ पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकाने तबाह करने पर शिमला जिले के जुब्बल के जखोड़ गांव के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह ठाकुर को देश के तीसरे सर्वोच्च वीरता सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान असाधारण वीरता, साहस और अद्वितीय नेतृत्व क्षमता के लिए मिला है। अर्शवीर जुब्बल तहसील के जखोड़ गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था।

विज्ञापन

वर्तमान में वह एसयू-30 एमकेआई स्क्वाड्रन में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक सैन्य अभियान के दौरान उन्होंने आधी रात को अत्यधिक जोखिम भरे स्ट्राइक मिशन का नेतृत्व किया। दुश्मन के भारी वायु रक्षा तंत्र के बीच उन्होंने सटीक हथियारों से निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट किया। इस दौरान हवाई और जमीनी हमलों का गंभीर खतरा था, फिर भी उन्होंने असाधारण धैर्य और सूझबूझ दिखाई। रडार को चकमा देकर असाधारण साहस दिखाने पर उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

असाधारण साहस, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता

फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर ठाकुर ने प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों में कम ऊंचाई पर उड़ान भरी। उन्होंने अपने दल का नेतृत्व करते हुए मिशन को बिना किसी क्षति के सफलतापूर्वक पूरा कराया। मिशन की योजना, लक्ष्य विश्लेषण और संचालन में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनके असाधारण शौर्य और पराक्रम को देखते हुए उन्हें वीर चक्र प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें