फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: बिना पर्ची दवा बेचने पर पांच विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Wed, 19 May 2021 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि डिफाल्टर दवा विक्रेताओं में से एक का लाइसेंस 20 और 21 मई, जबकि अन्य चार के लाइसेंस 21 से 22 मई तक सस्पेंड किए गए हैं। 
विज्ञापन
डीसी ऊना राघव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना डॉक्टर की पर्ची के एंटी कोविड दवाएं बेचने वाले दवा विक्रेताओं पर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है। प्रशासन ने बुधवार को ऐसे पांच दवा विक्रेताओं के लाइसेंस दो दिन के लिए सस्पेंड कर दिए जो बिना डॉक्टर की पर्ची के कोरोना की दवा बेच रहे थे। जिला प्रशासन के आदेशों पर ड्रग इंस्पेक्टर ऊना विकास ठाकुर के नेतृत्व में डमी ग्राहकों को ऊना में 10 दवा विक्रेताओं के पास बुखार व एंटी बायोटिक सहित अन्य दवाएं डॉक्टर की पर्ची के बिना खरीदने भेजा।

विज्ञापन


इस ऑपरेशन में पांच दवा विक्रेताओं ने दवाएं बेचीं, जिस पर जिला प्रशासन ने ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी से उनके लाइसेंस सस्पेंड करने की अनुशंसा की। इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि डिफाल्टर दवा विक्रेताओं में से एक का लाइसेंस 20 और 21 मई, जबकि अन्य चार के लाइसेंस 21 से 22 मई तक सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें