फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में जयराम सरकार के खिलाफ बांटे जा रहे गुमनाम पत्र

Sun, 11 Nov 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर में जयराम सरकार के खिलाफ गुमनाम पत्र बांटे जा रहे हैं। प्रदेश में पड़ोसी राज्यों की तुलना में सीमेंट के अत्यधिक दामों पर सवाल उठाते हुए ये पत्र भाजपा कार्यकर्ताओं के पते पर डाक विभाग के माध्यम से भेजे गए हैं।

विज्ञापन


पत्र में प्रदेश भाजपा सरकार के 9 माह के कार्यकाल का विश्लेषण किया गया है। कहा गया कि किस तरह वीरभद्र सिंह की सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की चार बड़ी कंपनियों बरमाणा, राजबन, दाड़लाघाट और बाघा सीमेंट द्वारा बढ़ाए गए सीमेंट के दाम को लेकर आंदोलन किया था।

भाजपा के दबाव के बाद तत्कालीन उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सीमेंट के दाम में 10 से 15 रुपये प्रति बोरी कटौती की थी। कुछ वर्ष पहले सीमेंट प्रति बोरी 325 रुपये दाम था, जो वर्तमान में 360 रुपये प्रति बोरी बिक रहा है।
विज्ञापन


कुल्लू में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उस समय कहा था कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो सीमेंट के दाम कम होते। पत्र में सीमेंट कंपनियों के वाइस चेयरमैन और सीनियर महाप्रबंधकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश सरकार के माननीयों से हुई मुलाकात और चंदे का भी जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन

लोस चुनाव की वजह से यह किसी कांग्रेसी की शरारत : सत्ती

लिखा गया है कि 9 माह में भ्रष्टाचार की भनक पूर्व उद्योग मंत्री को लग चुकी थी, लेकिन इसकी एवज में उन्हें नेता प्रतिपक्ष का ओहदा मिला। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शिमला में भाजपा कार्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले के दौरान अपनी आंखें तक फुड़वाईं। भाजपा कार्यालय को बचाने की खातिर अपनी जान दांव पर लगाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को वर्तमान के माननीय भूला चुके हैं। हालांकि, पत्र में सीमेंट के दाम बाजार के वर्तमान मूल्य से अधिक बताए गए हैं, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।


भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजे जा रहे पत्र की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो यह किसी कांग्रेसी की ही शरारत है। पत्र भेजने वाले को सामने आना चाहिए। छिपकर ऐसी बातें करना सही नहीं हैं। ऐसी अफवाहें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फै लाई जा रही हैं। जहां तक सीमेंट के दामों की बात है, तो कांग्रेस सरकार के समय हाल खराब रहे हैं। जनता सब जानती है। - सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें