फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिकार की तलाश में मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया तेंदुआ, देखें वीडियो

Thu, 22 Jan 2026 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के नवबहार में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहाैल है। 21 जनवरी की रात को यहां तेंदुआ शिकार की तलाश में एक मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शिकार की तलाश में मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया तेंदुआ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नवबहार में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहाैल है। 21 जनवरी की रात को यहां तेंदुआ शिकार की तलाश में एक मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। तेंदुआ कुछ देर यहां रहा और वापस जंगल में चला गया। इससे पहले रामनगर इलाके में भी तेंदुआ देखा गया था। सर्दियों ने शहर के कई क्षेत्रों में तेंदुए के देखे जाने के मामले ज्यादा आ रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इन कारणों से रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे तेंदुए
जानकारी के अनुसार सर्दियों में तेंदुए कई कारणों से रिहायशी इलाकों में आते हैं, जिनमें मुख्य रूप से भोजन की तलाश, प्राकृतिक आवास का सिकुड़ना  और वर्चस्व की लड़ाई शामिल हैं, जिससे वे कमजोर या आसान शिकार (जैसे पालतू जानवर और कुत्ते) ढूंढने के लिए इंसानी बस्तियों के करीब आ जाते हैं, क्योंकि उनके जंगली शिकार सर्दियों में छिप जाते हैं और जंगल में भोजन कम हो जाता है। शहरीकरण और खनन के कारण भी तेंदुओं का प्राकृतिक आवास कम हो रहा है, जिससे वे भोजन और आश्रय की तलाश में इंसानी इलाकों में घुसने को मजबूर होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार तेंदुए अवसरवादी शिकारी होते हैं और इंसानी बस्तियों के पास आसानी से उपलब्ध पालतू जानवर (कुत्ते, मुर्गी) उनके लिए आसान भोजन बन जाते हैं। जंगल में पानी की कमी के कारण भी वन्यजीव खासकर सर्दियों में बस्तियों के करीब आ जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें