इसके बाद दोनों आगे जा सके। इधर, वार्ड के बीचों बीच तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। सोमवार को शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दुकानदार भी वक्त से पहले ही दुकानें बंद कर घर चल गए। यहां के देवेंद्र कंवर, सुभाष वर्मा, बुुद्धि सिंह, साहिल सूद, राजेश, तरुण, भवनीत सिंह, पंकज गुप्ता, मनोहर लाल ने बताया कि कनलोग में तेंदुआ बार-बार दिख रहा है।
लोगों ने वन विभाग से अपील की है कि यहां पिंजरा लगाया जाए। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वन्य प्राणी प्रभाग के मंडलीय अधिकारी राजेश का कहना है कि विभाग से अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। मौके पर स्थानीय लोगों से बात कर तेंदुए के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।