फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घसीटता हुआ आधा किलोमीटर तक ले गया

Wed, 12 Feb 2020 07:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के धर्मपुर के तहत आंजीमातला पंचायत में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। रविवार सुबह साढ़े सात बजे क्यारद गांव की महिला रूपा देवी पशुओं को चारा लेने के लिए गांव के नजदीक घासनी में घास काटने गई थी।

विज्ञापन


घासनी में छुपे तेंदुए ने अचानक रूपा देवी पर हमला कर दिया। तेंदुआ रूपा देवी को बाजू से घसीटता हुआ लगभग आधा किलोमीटर तक ले गया। इस कारण पेट, बाजू, सिर, छाती, टांग पर कई जगह से काट दिया।

इस कारण महिला बुरी तरह से घायल हो गई। लोगों के चिल्लाने के बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर चला गया। इसके बाद लोगों ने रूपा देवी का अस्पताल में उपचार करवाया। इसके बाद उसे सोलन रेफर कर दिया। ग्रामवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जनकौर में घायल तेंदुए की संदिग्ध मौत

वहीं ऊना के निकटवर्ती गांव जनकौर के समीप जंगल में गंभीर रूप से घायल एक तेंदुए की संदिग्ध मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, विभाग ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि तेंदुए का एक पंजा कट चुका था, जबकि उसका पेट क्लच वायर से कसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक बुधवार को जनकौर के जंगल से स्थानीय युवकों की मदद से वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को काबू किया। तेंदुए को काबू करने के लिए स्थानीय युवकों के तीन पालतू कुत्ते भी घायल हुए हैं। तेंदुए के हमले से घायल जानवरों को पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार दिया।

वहीं, घायल तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। डीएफओ मृत्युंजय माधव और एसीएफ ऊना राहुल की टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव के युवकों की मदद से तेंदुए को पकड़ा। ग्राम पंचायत प्रधान जगदेव ने बताया कि जंगल में तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया। उन्होंने बताया कि गांव के राजिंद्र कुमार, राणा जसवीर बग्गी, हर्ष, हरीश, रणवीर सिंह, मनोज कुमार, इकबाल सिंह, कर्ण सिंह, युवराज राणा ने तेंदुए को काबू करने में अपना विशेष योगदान दिया। वहीं, डीएफओ मृत्युंजय माधव ने बताया कि रिहायशी इलाके के समीप जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिस पर टीम ने मौके पर तेंदुए को काबू किया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ पहले से घायल था, जिसका एक पंजा कट चुका था, जबकि उसका पेट भी एक क्लच वायर से कसा हुआ था। इसकी वजह से तेंदुए ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर तेुंदए का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें