फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल : बाजार में आ गया तेंदुआ, मची अफरातफरी, चार लोगों को किया लहुलूहान

Sat, 27 Jul 2019 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/शिलाई(सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर में उपमंडल शिलाई के रोनहाट बाजार में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तेंदुए के घुसने से अफरातफरी मच गई। तेंदुए ने बाजार में चार लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद तेंदुआ जैसे ही एक दुकान में घुसा, रोनहाट पुलिस चौकी के कर्मियों ने हिम्मत दिखाते उसे दुकान का शटर गिराकर  बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

श्रीरेणुकाजी से वन्य प्राणी विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। कयास लगाए जा रहे हैं दुकान के भीतर दम घुटने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

 

हमले में ये लोग हुए घायल

- फोटो : अमर उजाला
तेंदुए के हमले में घायल नरेश कुमार, विनय रॉय, बाबू राम और अमजद अस्पताल में उपचाराधीन हैं। चारों बुरी जख्मी हुए हैं। स्थानीय निवासी दलीप सिंह, छाजूराम, प्रताप सिंह, तुलसी राम ने बताया कि सुबह तेंदुए को सिविल सप्लाई की दुकान की ओर आते देखा, जहां उसने डिपो होल्डर नरेश (29) पर हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

उसके बाद तेंदुआ बाजार की ओर भागा। इस बीच तीन अन्य लोगों पर झपट कर जख्मी कर दिया। तेंदुआ लोगों के शोर से डर से एक दुकान में घुस गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत दुकान का शटर बंद कर दिया। सूचना मिलने पर शाम करीब छह बजे वन्य प्राणी विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंची। घंटों तक उसे निकालने के प्रयास किए गए।
 
विज्ञापन

शट्टर को खोलकर देखा तो तेंदुआ मरा हुआ था

- फोटो : अमर उजाला
थोड़ा सा शट्टर उठाकर पिंजरा लगाया गया, जबकि एक तरफ जाली लगाई गई, लेकिन भीतर से आवाज नहीं आ रही थी। एक लंबी पाइप भीतर डालने पर भी कोई हरकत नहीं हुई।

इसके बाद शट्टर को खोलकर देखा तो तेंदुआ मरा हुआ था। रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम में वन विभाग के रेंज अफसर सुरेश पाल, वन्य प्राणी विभाग डॉ. अमित राजटा शामिल रहे।

डॉ. राजटा ने बताया कि तेंदुए की मौत के कारणों के बारे में फिलहाल नहीं बताया जा सकता। पोस्टमार्टम से ही इसका खुलासा होगा। हो सकता है कि देर तक कमरे में बंद रहने से डर और दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें