फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों के लिए हो डीए का घोषणा, प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग

Thu, 22 Jan 2026 03:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते एवं उसके एरियर को शीघ्र जारी करने की पुरजोर मांग की है। 
विज्ञापन
डीए घोषित करने की उठाई मांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते एवं उसके एरियर को शीघ्र जारी करने की पुरजोर मांग की है। संघ ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लंबित डीए व एरियर की घोषणा करेंगे। संघ ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है, जबकि हिमाचल के कर्मचारियों को मात्र 45 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस भारी अंतर के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रवक्ता संघ ने मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार की तर्ज पर डीए प्रदान किया जाए तथा लंबित एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए। संघ का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में डीए कर्मचारियों के लिए जीवन-यापन का एक महत्वपूर्ण आधार है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्ण राज्यत्व दिवस जैसे ऐतिहासिक और गरिमामय अवसर पर डीए की घोषणा कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगी और सरकार के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करेगी। इस अवसर पर प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी, चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, वाइस चेयरमैन राकेश भारद्वाज, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, प्रेस सचिव जय राम शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संजय शर्मा, शौकत अली, विकास रत्न, राजेंद्र मेहता, सूरज वाली, अजय ठाकुर, जगमोहन और राजेश शर्मा, मुख्य सलाहकार चंद्र देव ठाकुर, संविधान समिति के उपाध्यक्ष एलडी वर्मा, एक्शन कमेटी के अध्यक्ष उमेश, संगठन सचिव रंगीला ठाकुर, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया, प्रेस सचिव जय राम शर्मा, मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा, मुख्यालय सचिव अजीत सिंह और मुख्य वेब सचिव भूपेश नेगी व विजय आर्यइने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार अब तक कर्मचारी हित में कई सकारात्मक निर्णय ले चुकी है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी मुख्यमंत्री कर्मचारियों को डीए का तोहफा देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें