फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एक साल के बेटे को नानी के पास छोड़ ड्यूटी पर डटीं आरक्षी सोम लता

Sat, 06 Jun 2020 03:25 PM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
महिला पुलिस आरक्षी सोम लता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला पुलिस आरक्षी 30 वर्षीय सोमलता अपने एक साल के बेटे को नानी के पास छोड़कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रही हैं। कर्फ्यू में ढील मिलते ही सामरिक महत्व को देखते हुए मनाली-लेह मार्ग के साथ लाहौल, पांगी की ओर आवाजाही करने वाले वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केलांग में तैनात महिला आरक्षी अपने बेटे की परवाह न करते हुए लाहौल में प्रवेश कर रहे वाहन की चेकिंग करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


गोशाल गांव की सोमलता वर्ष 2013 में पुलिस बटालियन में भर्ती हुई थी। 2016-17 में राजधानी शिमला में भी ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात रहीं। अब गृह जिले में सेवाएं दे रही हैं। गोशाल पंचायत के उपप्रधान अजीत कुमार ने कहा कि सोमलता गोशाल गांव की है। एक साल का बेटा है, जिसे वे नानी के पास छोड़कर आई हैं। डीएसपी केलांग हेमंत कुमार, एसएचओ केलांग ठाकुर दास, एसएचओ उदयपुर भमोती राम ने सोमलता की सराहना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें