फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए काम करने वाले युवा उद्यमी यश गुप्ता कर रहे प्रवासी मजदूरों की मदद

Thu, 04 Jun 2020 10:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
यश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इन दिनों पूरा विश्व कोरोना के संकट से गुजर रहा है, इसमें सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को उठानी पड़ रही है क्योंकि कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया लॉकडाउन से गुजर रही है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते बिहार समेत कई राज्यों के मजदूरों को मिलने वाला काम बंद हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें खाने तक के लिए चुनौती का सामना करना पड़ता है ऐसे समय में दिल्ली के अंतर पन्ने और यश गुप्ता गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यश गुप्ता ने एक टीम बनाई है जो सोशल मीडिया और आमतौर पर ऐसे लोगों को ढूंढ कर मदद कर रही है, जिन्हें मदद की आवश्यकता है। इसमें खासतौर पर वह गरीब लोगों को खाना देने का काम कर रहे हैं। यश गुप्ता और उनके साथी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन


एंटरप्रेन्योर का सफर कई बार चुनौतियों से भरा होता है लेकिन कठिन परिश्रम से वह ऊंचाई की बुलंदियों को छूते हैं। इन्हीं में से एक हैं अंतर पन्ने और यश गुप्ता जिन्होंने कुछ समय पहले अपने कंपनी TAMBHVEDA की शुरुआत की थी।

यश गुप्ता दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं जिनको मिशन क्लीन के लिए जाना जाता है। यश सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कामों में खुद को व्यस्त रखते हैं। उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत की जो कॉपर के बोतल और जग बनाती है।

इसके लिए उन्होंने कई सारे एनजीओ से भी हाथ मिलाया हुआ है। यहां से वह कई प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी भी देते हैं और शहर को साफ सुथरा रखने में अहम योगदान निभाते हैं। इस काम में उनके पिता भी उनका साथ देते हैं।

इन दिनों फायदे के लिहाज से बहुत से लोग अपना बिजनेस शुरू करते हैं लेकिन यश गुप्ता ने तांबे के बर्तन बनाने का जो काम शुरू किया है उसके जरिए वह कहीं ना कहीं पर्यावरण को और लोगों के स्वास्थ्य को भी सुरक्षित रखने का काम कर रहे हैं। यश गुप्ता युवा है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें