फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में होगा जमीन की लीज रिन्यू करने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के भराड़ी में चल रहे निजी स्कूल को दी गई जमीन की लीज रिन्यू करने के प्रस्ताव पर अब नगर निगम सदन में फैसला लिया जाएगा। वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में इस पर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

पार्षदों के विरोध के बाद इस पर सदन में ही चर्चा करने का फैसला लिया गया। इससे पहले स्कूल अब नए विवाद में फंस गया है। नगर निगम ने स्कूल को एक और नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस रिहायशी भवन में नगर निगम की अनुमति के बिना स्कूल चलाने के लिए जारी किया है। नियमानुसार किसी भी रिहायशी भवन में व्यावसायिक या दूसरी गतिविधियां चलाने के लिए नगर निगम से लैंड यूज बदलने की अनुमति लेनी होती है। लेकिन स्कूल ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में नगर निगम आयुक्त ने स्कूल प्रबंधन से दस दिन के भीतर इसका जवाब मांगा है। जवाब न देने पर स्कूल का बिजली और पानी भी कट सकता है। मनोनीत पार्षद रहे संजीव सूद ने स्कूल के भवनों के बारे में जानकारी मांगी थी जिसमें सामने आया है कि स्कूल ने रिहायशी भवन का कुछ हिस्सा स्कूल के लिए इस्तेमाल किया है। यही नहीं, पार्किंग फ्लोर का इस्तेमाल भी रहने के लिए किया जा रहा है। स्कूल के कई ब्लॉक में ऐसी अनियमितता के आरोप लगे हैं। एफसीपीसी की बैठक में भी पार्षदों ने इस पर सवाल उठाए। एक ओर नगर निगम लीज रिन्यू करने जा रहा है तो दूसरी ओर नोटिस दे रहा है। आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि स्कूल को इस बारे में नोटिस जारी किया गया है। यह प्रारंभिक नोटिस है जिसमें जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें