फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामी से छिन गया चार सौ करोड़ का प्रोजेक्ट : मुकेश अग्निहोत्री

Fri, 16 Nov 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार की नाकामी से प्रदेश से चार सौ करोड़ का वन समृद्धि प्रोजेक्ट छिन गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से प्रदेश को बड़े लाभ मिलने वाले थे पर हाथ आई परियोजना को गंवा दिया गया।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं और अग्रिम तौर पर प्रदेश को 16 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट प्रेपरेशन राशि भी मिल चुकी थी। बावजूद इसके सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अस्वीकार कर दिया।

शुक्रवार को ऊना में पत्रकार वार्ता में अग्रिहोत्री ने कहा कि दो चरण के इस प्रोजेक्ट के बदले सरकार ने सात सौ करोड़ रुपये की अन्य परियोजना स्वीकार की। जबकि दो साल से चार सौ करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम हो रहा था। प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकारें हैं, इसलिए दोनों प्रोजेक्ट राज्य को मिलने चाहिए थें।
विज्ञापन


वन समृद्धि प्रोजेक्ट से प्रदेश के सात जिलों को लाभ मिलना था और ऊना में इसका मुख्य कार्यालय तय किया गया था। सरकार ने एक बार फिर ऊना के साथ भेदभाव किया है और स्वां नदी के तटीकरण को लटकाने के साथ ही अन्य प्रोजेक्ट भी छीन लिया गया। 

विज्ञापन

जनता के पैसे की मौज उड़ाने में लगी है सरकार

दुखद है कि सरकार अपना पक्ष केंद्र स्तर पर उचित तरीके से नहीं रख सकी और प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा, अब जनता इसका खामियाजा भुगतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उडनखटोलों में उलझ गई है। पहले ही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं।

जबकि सरकार अब नए हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में है। जनता के पैसे की सरकार मौज उड़ाने में लगी है। क हा कि सरकार भांग की खेती को मान्य करने पर विचार कर रही है। प्रदेश में टोपी की राजनीति कभी समाप्त नहीं हो सकती।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी बात पर टिक नहीं पाए हैं। जिस भी जिले में वह जाते हैं वहां की टोपी पहन लेते हैं और इस संस्कृति को फिर बढ़ावा दे देते हैं। भाजपा ने एनएच के नाम पर लोगों को गुमराह किया।

केंद्र में सरकार का कार्यकाल पूरा व राज्य में एक वर्ष होने को है, लेकिन एक भी एनएच धरातल पर नहीं आया है। बिना बजट, भू अधिग्रहण सहित अन्य औपचारिकताओं के शोर मचाया जा रहा है।

केवल चुनावी स्टंट तक इस मुद्दे को भुनाया गया और लोकसभा चुनाव में भी इसको लेकर भाजपा शोर मचाएगी। उनके साथ हरोली ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें