कुल्लू-मनाली में कई लोग फंसे हुए हैं। जलोड़ी दर्रा भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। लोगों को दस किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, हमीरपुर में 24.2, बिलासपुर-सुंदरनगर में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
कांगड़ा में 23.4, सोलन में 22.2, नाहन में 21.4, चंबा में 20.7, भुंतर में 20.5, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 15.6, कल्पा में 13.6, मनाली में 12.8, डलहौजी में 10.7 और केलांग में 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है। न्यूनतम तापमान में आई कमी के चलते मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।
बर्फबारी के बाद प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को कुफरी, मनाली, सोलंगनाला और डलहौजी के ऊपरी क्षेत्रों में भारी संख्या में सैलानी पहुुंचे। इस दौरान सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। नवंबर महीने में बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
न्यूनतम तापमान
शहर तापमान
भुंतर 3.5
कुफरी 3.6
मंडी 5.0
सोलन 5.0
सुंदरनगर 5.4
चंबा 6.4
शिमला 7.0
धर्मशाला 8.4
ऊना 8.6