फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constable Paper Leak: मुकेश बोले- पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की स्थिति स्पष्ट करे सरकार

Mon, 27 Jun 2022 10:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना में जारी बयान में मुकेश ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्यों सीबीआई की जांच नहीं हो पा रही है? सरकार किसे बचाना चाहती है। सरकार को दस्तावेज जनता के सामने रखने चाहिए, जिसमें सीबीआई की जांच के लिए आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार से पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई है। कहा कि सीबीआई जांच के एलान के बाद अभी तक जांच के लिए कोई नहीं पहुंचा। ऊना में जारी बयान में मुकेश ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्यों सीबीआई की जांच नहीं हो पा रही है? सरकार किसे बचाना चाहती है। सरकार को दस्तावेज जनता के सामने रखने चाहिए, जिसमें सीबीआई की जांच के लिए आग्रह किया गया है। बताना चाहिए कि सीबीआई का क्या जवाब आया? क्या कारण है कि दूध की रखवाली बिल्ली कर रही है? पुलिस की एसआईटी ही इस जांच को आगे बढ़ा रही है। सवाल यह है कि इस पूरे मामले में शामिल बड़े लोग क्यों बच गए? इस मामले में पुलिस के अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं है। इसकी परतें खुलनी चाहिए। 

विज्ञापन


कहा कि यह पूरा मामला नौजवानों के साथ धोखाधड़ी का है। नौजवानों को नौकरी देने में लगातार घोटाले पर घोटाला करना भाजपा सरकार की आदत बन गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पेपर लीक वाला मुख्यमंत्री जाना जाएगा। कमजोर, असहाय, प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाले और विकास में पीछे ले जाने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं। कहा कि सीएम जयराम ने प्रदेश के हितों के साथ समझौता किया है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पुख्ता नीति कांग्रेस बनाएगी। कर्मचारियों को भी न्याय देंगे। अग्निवीर भर्ती को लेकर भी हवाई घोषणाएं की जा रही हैं कि रोजगार में अग्निवीर को प्राथमिकता मिलेगी। यह कैसे मिलेगी यह कुछ स्पष्ट न है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें