फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भी वकील और पुलिस आमने-सामने

Wed, 06 Nov 2019 11:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद हिमाचल में भी काम का बहिष्कार और प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हिमाचल के कई वकीलों ने सोमवार को जहां काम ठप रखा वहीं मंगलवार को कई जगह प्रदर्शन किए। वहीं, हिमाचल आईपीएस एसोसिएशन ने पुलिस पर हमले की निंदा की है। कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी राजपत्रित अधिकारी दिल्ली पुलिस के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन


वहीं, वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल से लेकर युवा कार्तिकेयन जी और शालिनी अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर वकीलों के रवैये पर आपत्ति जताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। एचपीएस अधिकारी संघ के सदस्य डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा और डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने भी पुलिस पर हमले की निंदा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें