बैठक का उउद्देश्य पुरानी कार्यकारिणी का समय पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। इससे पहले पुरानी कार्यकारिणी ने अपने पिछले तीन वर्ष के कार्यों संबंधी रूपरेखा प्रस्तुत की।
ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की बैठक का आयोजन मंगलवार को मुख्यालय स्थित लोक निर्माण के परिधि गृह में हुआ। बैठक का उउद्देश्य पुरानी कार्यकारिणी का समय पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। इससे पहले पुरानी कार्यकारिणी ने अपने पिछले तीन वर्ष के कार्यों संबंधी रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रक्रिया को शुरू किया गया, जिसकी अध्यक्षता दिलावर हुसैन ने की।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से लतीफ मोहम्मद को अध्यक्ष पद के लिए मनोनित किया गया। जबकि महासचिव पद के लिए हसन दीन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लाल हुसैन को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवार सौंपी गई हैं, वे पूरी निष्ठा से उसे निभाएंगें। कहा कि जल्द ही नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची तैयार की जाएगी।