फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार के 70 स्लीपर बरामद, बीओ और फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड

Sun, 24 Feb 2019 06:37 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंत्री के गृह जिले कुल्लू में अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बाहू की शिकारी बीट में वन काटुओं से देवदार के करीब 70 स्लीपर, दो लॉग और एक कटा हुए पेड़ बरामद हुआ है।

विज्ञापन


वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई अमल में लाई है। इस मामले में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ड्यूटी में कोताही बरतने पर डीएफओ ने कार्रवाई करते हुए बीओ और शिकारी बीट के फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। 

 अवैध कटान के बड़े मामले को लेकर अब बंजार में हड़कंप मच गया है। डीएफओ प्रवीण ठाकुर की अगुवाई में शनिवार देर शाम टीम शिकारी बीट में पहुंची। टीम ने अवैध कटान करने वाले एक गिरोह को दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 6 लाख 56,849

मौके से चमन लाल, रमेश, ध्यान सिंह, चंद्र, तारा चंद, अमीर चंद को गिरफ्तार कर किया, जबकि नवीन कुमार उर्फ नोखू, निवासी बाहू मौके से भागने में कामयाब रहा। लेकिन रविवार को पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

मौके पर पकड़ी गई संपत्ति की कीमत 6 लाख 56,849 बताई जा रही है। वन विभाग अभी भी कुछ जगहों पर छापामारी करने में जुटा है। अब कुछ और वन काटु भी पुलिस के शिकंजे में आ सकते हैं।

उधर, बंजार थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईएफसी 32, 33 तथा आईपीसी 379, 34 के तहत के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।  

शिकारी बीट में अवैध कटान मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ड्यूटी में कोताही बरतने पर बीओ और बीट के फॉरेस्ट गार्ड को भी सस्पेंड कर दिया है। मौके पर देवदार के करीब 70 स्लीपर, दो लॉग, देवदार का एक कटा हुआ पेड़ पाया गया। अवैध कटान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरोह के दूसरे साथियों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा। -प्रवीण ठाकुर, डीएफओ, बंजार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें