फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: एनएच-305 पर दरकी पहाड़ी, वाहनों की आवाजाही ठप, पैदल गंतव्य तक पहुंचे सैकड़ों लोग

Sun, 04 Sep 2022 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

एनएच पर आनी से करीब आठ किलोमीटर आगे फदेलनाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। इस वजह से रविवार को क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
एनएच-305 पर दरकी पहाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह भारी भूस्खलन से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। एनएच पर आनी से करीब आठ किलोमीटर आगे फदेलनाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। इस वजह से रविवार को क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जिला मुख्यालय कुल्लू और औट की तरफ से जाने वाली बसों को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन


इस कारण यात्रियों को कई किलोमीटर का पैदल सफर करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं एनएच बाधित होने से बाह्य सराज के लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह के समय फदेलनाला के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिस वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। मार्ग बंद होने से एनएच के दोनों ओर बसों समेत अन्य छोटे वाहनों की कतार लग गई। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच प्राधिकरण के लिए मार्ग को बहाल करने में मुश्किलें आ रही है। इसको देखते हुए लोगों को आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ा।

भारी बारिश के कारण पहले ही नेशनल हाईवे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। खनाग के साथ लगते कोटनाला में करीब 100मीटर सड़क का नामोनिशान मिट गया था, जिसे रिस्टोर करने में नेशनल हाईवे प्राधिकरण को कई दिन लग गए थे। ऐसे में बडे वाहनों की आवाजाही 25 दिनों के बाद बहाल हो पाई थी लेकिन अब एक बार फिर से भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। इसको देखते हुए क्षेत्र के लोग एचआरटीसी ने मांग उठाते आ रहे हैं कि वाया खनाग सड़क जब तक अवरुद्ध है, तब तक वाया कोठी होकर बसों को चलाया जाए। 
विज्ञापन


फदेलनाला में भारी भूस्खलन हुआ है, जो अभी भी जारी है। मौसम साफ होते ही सड़क बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा।-धन सिंह शर्मा, एसडीओ, एनएच प्राधिकरण आनी    

विज्ञापन

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें