फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal DGP: पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू बोले- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अब खूंखार कैदियों की पेशी

Sun, 04 Sep 2022 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

डीजीपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही यहां पर कैमरे लगा दिए जाएंगे। यहां पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कोर्ट परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने नालागढ़ कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस की आरोपियों को पकड़ने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी एक बैठक की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को बताया कि नालागढ़ में कई खूंखार कैदी पेशी के लिए लाए जाते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा का कोई उचित प्रबंध नहीं है। कैदी को मिलने वालों का परिसर के बाहर तांता लगा रहता है। पंजाब में गैंगवार होने से यहां पर अधिवक्ता और जजों की सुरक्षा को खतरा रहता है। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही यहां पर कैमरे लगा दिए जाएंगे। यहां पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कोर्ट परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। खूंखार कैदियों को कोर्ट में बुलाने की बजाए उनके बयान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये लिए जाने का प्रावधान किया जाएगा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया। जिस पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में फोरलेन का कार्य चल रहा है लेकिन जिन स्थानों पर अधिक दिक्कत है वहां पर पुलिस कर्मी को तैनात किया जाएगा। इस मौके पर कुबैर सिंह, दिनेश कौशल, नरेश घई, अजमेर सिंह, सेवा सिंह, प्रियंका ठाकुर, नरेश गोयल, आरडी ठाकुर, अनिकेत, रजत शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें