फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide In Himachal: रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर भूस्खलन, चपेट में आई गाड़ी, सवार दो लोगों की मौत

Sun, 28 Apr 2024 03:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में एक गाड़ी चपेट में आ गई। जिसमें अंदर बैठे दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाटकोटी-त्यूणी नेशनल हाईवे-707 पर रोहड़ू में स्नैल के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में एक वाहन के आने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दोनों मृतक रोहड़ू तहसील के धारा और पलकन गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार स्नैल के समीप दोपहर को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। उसी समय वहां से गुजर रही बोलेरो गाड़ी (एचपी 10ए 2308) मलबे की चपेट में आ गई। ऊपर गिरे मलबे के कारण गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिनकी गाड़ी के अंदर ही मलबे में दबने से मौत हाे गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर से मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाईं। शाम करीब 4:30 बजे मलबा हटाया तो उसमें दबी गाड़ी भी निकाली गई। गाड़ी के अंदर से दो शवों को निकाला गया, जिनकी पहचान सतीश चौहान निवासी गांव धारा और विशंभर शर्मा निवासी गांव पलकन के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें