फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरनी ढांक से भूस्खलन, सतलुज में बनी झील

Mon, 20 Jun 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
उरनी ढांक से हो रहा भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-5 पर उरनी ढांक से हो रहे भूस्खलन की वजह से सतलुज का बहाव रुक गया है। सतलुज में झील बन गई है। जल स्तर बढ़ने से एनएच-5 में हाल ही में करोड़ों की लागत से बनाए गए दो पुलों में से एक को खतरा हो गया है।
विज्ञापन


पुल का जायजा लेने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी रविवार सुबह उरनी ढांक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उरनी ढांक से लगातार मलबा गिरने से सतलुज नदी में चट्टानों और मलबे से झील बन गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

पानी की निकासी के लिए लगाई मशीनें

उरनी ढांक से हो रहा भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला
इससे पुल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पानी की मात्रा बढ़ने से पुल को कोई नुकसान न हो इसके लिए एनएच प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग ने सतलुज नदी से

मलबा हटाकर पानी की निकासी के लिए मशीनें लगाकर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एनडीआरएफ की मदद भी ली जाएगी ताकि पुल भी बच जाए और यातायात भी सुचारु रूप से चल सके। Published by arvind Thakur
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें