फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कराड़ाघाट में साफ मौसम में भारी भूस्खलन 15 घंटे बंद रहा शिमला-बिलासपुर एनएच

Mon, 23 Sep 2024 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर कराड़ाघाट के समीप रविवार देर रात पहाड़ी से भारी भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
कराड़ाघाट के पास दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर कराड़ाघाट के समीप रविवार देर रात पहाड़ी से भारी भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया। इसके चलते 9 जिलों को जोड़ने वाला 205-नेशनल हाईवे करीब साढ़े 15 घंटे बंद रहा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक सड़कों से भेजा गया। वहीं, अर्की शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार एनएच-205 रविवार देर रात करीब 3:00 बजे साफ मौसम में पहाड़ी दरकने से कराड़ाघाट के पास बंद हो गया। एनएचएआई को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने सुबह 7:00 बजे जेसीबी मशीनें मौके पर भेजीं और सड़क को खोलने का कार्य शुरू किया। शाम करीब 6:30 बजे मार्ग को वाहनों के लिए वन-वे ही खोला जा सका। 

विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारी, पुलिस थाना दाड़लाघाट व अर्की की टीम भी पहुंची। अधिकारियों ने शिमला की तरफ से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अर्की से पिपलूघाट भराड़ीघाट होते हुए भेजा, जबकि बिलासपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को वाया धुंधन, दाड़लाघाट जीवी से काकड़ा, पिपलूघाट से होते हुए शिमला की ओर डायवर्ट किया। हालांकि इससे लोगों को शिमला व बिलासपुर पहुंचने में काफी देरी हो गई। 

जानकारी मिलते ही जेसीबी मशीनों को भेजकर सड़क खुलवाने का कार्य शुरू कर दिया था। सड़क खुलने तक बसों व अन्य गाड़ियों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। शाम 6:30 बजे तक यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए एकतरफा खोल दी गई। -अमित प्रभात, उप प्रबंधक एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें