फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: घटीगढ़ में फिर हुआ भूस्खलन, चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे यात्री, देखें लाइव वीडियो

Sat, 18 Apr 2026 10:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
घटीगढ़ में फिर हुआ भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास एक बार फिर भूस्खलन का कहर देखने को मिला है। शनिवार सुबह करीब  8:30 बजे अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गई। हादसे के दौरान कार में सवार चालक और अन्य यात्री स्थिति को भांपते ही तुरंत वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान सुरक्षित बच गई। हालांकि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन के कारण मार्ग पर भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटीगढ़ क्षेत्र में बार-बार हो रहे भूस्खलन से यह मार्ग लगातार जोखिम भरा बना हुआ है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व भी यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया था और इस दौरान एक जेसीबी पर भी पत्थर गिरा था। इस दौरान यह मार्ग 72 घंटे के बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ था।  जबकि दो छोटे वाहनों पर इससे पहले भी मलबा और पत्थर गिर चुके हैं।   

विज्ञापन


विज्ञापन

सड़क बंद होने से उस तरफ फंसा महिला पर्यटक का शव
घटीगढ़ में भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण उस तरफ फंसे वाहन में एक शव भी फंस गया है। जानकारी के अनुसार एक बीमार महिला पर्यटक की मौत हो गई थी। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि महिला को बीमार हालत में अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन सड़क बंद होने से उसकी मौत हो गई। अब वाहन में शव भी बरशैनी की तरफ ही फंसा है जबकि दूसरी तरफ एंबुलेंस खड़ी है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला पर्यटक जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी। बरशैनी की मीना ने बताया कि घटिगढ़ में लगातार भूस्खलन हो रहा है। लोगों को यहां जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने विकास महिला मंडल की तरफ से 27 मार्च को एडीएम कुल्लू को एक ज्ञापन दिया था जिसमें उन्होंने इस स्थल पर बैली ब्रिज लगाने की मांग की थी लेकिन अभी तक मौके पर कुछ भी नहीं किया है। जबकि यह समस्या 2023 से बनी हुई है। उधर, क्षेत्र के श्याम लाल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि वह स्वयं मौके का दौरा करें और लोगों की इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें