चंबा में खराब पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में जुटे जल शक्ति विभाग के फीटर की पत्थर लगने से मौत हो गई। इसकी पहचान प्यार सिंह (52) पुत्र चतरो राम, निवासी गांव टिपरा पंचायत साच के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में खराब पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में जुटे जल शक्ति विभाग के फीटर की पत्थर लगने से मौत हो गई। इसकी पहचान प्यार सिंह (52) पुत्र चतरो राम, निवासी गांव टिपरा पंचायत साच के रूप में हुई है। यह गुरुवार सुबह 10:30 बजे साच में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को ठीक कर रहा था। इसके साथ दो और कर्मचारी भी थी। इसी बीच पहाड़ी से पत्थर उनके ऊपर आ गिरे।
विज्ञापन
प्यार सिंह को पत्थर से सिर पर गंभीर चोट लगी, अन्य दो कर्मचारियों को हल्की चोटें लगी हैं। बेसुध हालत में गंभीर कर्मचारी को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।