कल होगा मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ
हिमाचल प्रदेश में चल रहे मस्जिद विवाद और प्रवासियों के खिलाफ देवभूमि संघर्ष समिति 4 अक्तूबर को मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश सरकार और प्रशासन को अवैध कब्जों और प्रवासियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए सद्बुद्धि प्रदान करना है। वहीं संजौली मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण को लेकर 5 अक्तूबर को नगर निगम कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है। देवभूमि संघर्ष समिति ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन में दो टूक कहा था कि अगर हिंदू समाज के पक्ष में फैसला नहीं आया तो प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसको लेकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।