सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद देश की सीमाओं पर पहरा दे रहे जवानों तक गोला बारूद पहुंचाना आसान हो जाएगा। छह महीने तक बर्फ की कैद में रहने वाले लाहौल के लोगों को भी राहत मिलेगी। अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही शुरू होने के साथ लाहौल का पलायन भी रुकेगा। सर्दियों के दिनों में लाहौल-स्पीति के सैकड़ों लोग कुल्लू-मनाली में डेरा डालते हैं। कुल्लू-मनाली में लाहौल के कई लोगों ने अपने घर बनाए हैं।