फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल: पानी के टैंक में नहाने के लिए उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत, माता-पिता खेत में कर रहे थे काम

Mon, 21 Jul 2025 11:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल के दालंग स्थित आर्मी कैंप के पास प्रवासी मजदूरों के दो बच्चों की पानी के टैंक में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन
मृतक बच्चों के अभिभावक सदमें में। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल घाटी के दालंग में आर्मी कैंप के समीप पानी के टैंक में नहाते समय डूबने से नेपाल मूल के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे पानी के टैंक में नहाने उतरे, लेकिन बाहर नहीं आ पाए। तीसरे बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने टैंक के पास पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेपाल मूल के मजदूर दालंग मोड़ के समीप टैंट में रह रहे हैं। सुबह मजदूर काम पर निकले। टैंट में तीन बच्चे थे। इस बीच, तीन में से दो बच्चे पास में बने पानी के टैंक में नहाने उतर गए लेकिन वापस नहीं निकल पाए। छोटे बच्चे ने जब दोनों को टैंक में डूबते देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग टैंक के पास पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया। मृतक बच्चों की पहचान प्रताप (12) और टोपेंद्र (10) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें