फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल लिया नहीं, महिला को बता दिया कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना सैंपल लिए ही एक महिला महिला को कोविड पॉजिटिव बता दिया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को जिला अस्पताल से जारी की गई है।
विज्ञापन

वहीं महिला के परिजन कोविड संक्त्रस्मितों की लिस्ट में महिला का नाम देखकर आश्चर्य चकित हैं। जानकारी के अनुसार घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन की महिला धर्मी उम्र 65 साल की पैर फिसलने के कारण हाथ की कलाई मे फैक्चर हो गया था। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने पहले कोविड टेस्ट करवाने के लिए कहा तो महिला का बेटा सरकारी अस्पताल में सुबह दस बजे 17 मई को लाइन में लग गया और महिला का नाम लिखवा दिया। जिस कर्मचारियों ने महिला को लाने के लिए 11ऱ्30 बजे का समय दे दिया। लेकिन उसके बाद महिला को टेस्ट के लिए नहीं ले जाया गया। महिला का कोविड टेस्ट निजी अस्पताल में रेपिड एंटीजन से कर दिया गया था। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही महिला की कलाई पर प्लास्टर चढ़ाया गया। जानकारी देते हुए महिला के बेटे अजय शर्मा ने बताया कि उसने अपनी मां का टेस्ट घुमारवीं सरकारी अस्पताल में करवाया ही नहीं है। लेकिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव बता दी। कहा कि 18 मई को जो लिस्ट जिला अस्पताल से जारी की गई है उसमें उसकी मां का नाम अंकित किया गया है। कहा कि इस सबसे अस्पताल प्रबंधन का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आ रहा है। वहीं बीएमओ घुमारवीं डॉक्टर अभिनीत शर्मा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। लिस्ट चेक करने के बाद ही इसके बारे में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें