फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की आड़ में अधिक दाम वसूलने वाले 308 कारोबारियों पर लगाया जुर्माना

Tue, 18 May 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि विभाग ने अप्रैल और मई माह में अब तक 3907 निरीक्षण किए। इस दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कई कारोबारियों से बड़ी मात्रा में दाल, चीनी व अन्य खाद्य वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। 
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की आड़ में लोगों से खाद्य वस्तुओं के अधिक दाम वसूल किए जाने के मामले में खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 308 कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन कारोबारियों का सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया गया है। विभाग की ओर से इन मामलों में कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।  

विज्ञापन


खाद्य वस्तुओं के दाम को लेकर मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई।  मंत्री ने कहा कि विभाग ने अप्रैल और मई माह में अब तक 3907 निरीक्षण किए। इस दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कई कारोबारियों से बड़ी मात्रा में दाल, चीनी व अन्य खाद्य वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। 

प्रदेश में खाद्य नियंत्रकों की ओर से जिला ऊना में 259 निरीक्षण, जिला बिलासपुर में 193, चंबा 152, हमीरपुर 298, कांगडा 932, किन्नौर में 115, कुल्लू में 147, लाहौल में 42, मंडी में 560, शिमला में 460, सिरमौर में 487 व सोलन में 262 निरीक्षण किए गए है और नियमों की अवहेलना करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई भी की  गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिक दाम वसूलने पर विभाग ने 285 किलाग्राम दालें, 43 किलोग्राम खाद्य वस्तुएं, 5.75 किलो सब्जियां, 106 किलोग्राम मीट-चिकन ,100 किलोग्राम चीनी और तीन किलोग्राम पनीर भी जब्त किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के के तहत गेहूं व चावल उपलब्ध करवा दिए गए हैं।  बैठक में निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राम कुमार गौतम, संयुक्त निदेशक यादविंद्र पाल, उपनिदेशक मिलाप शांडिल, उप नियंत्रक बृज मोहन, विधिक माप विज्ञान के अतिरिक्त प्रदेश के जिलों में कार्यरत सभी जिला नियंत्रक वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें