फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कडंक्टरी करने को तैयार नहीं हिमाचल की बेटियां

Mon, 11 Jan 2016 01:32 PM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटियां कंडक्टरी करने को तैयार नहीं हैं। वे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में टिकट काटती नहीं दिखेंगी। महिला परिचालकों का प्रशिक्षण अब पूरा हो चुका है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी महिलाएं अपने घर वापस लौट गई हैं। दूसरे बैच में कोई भी महिला प्रशिक्षु नहीं है।
विज्ञापन


पहले बैच में ही महिलाओं के लिए प्रशिक्षण का प्रावधान था। प्राथमिकता के आधार पर पहले बैच में इन्हें प्रशिक्षण दिया गया। करीब 27 महिला परिचालकों ने विभिन्न डिपों में अपना प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद इन्हें मजबूरन घर लौटना पड़ा।

प्रदेश की करीब 27 महिला परिचालक विभिन्न डिपों में परिचालक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। जनवरी 2016 में इनका प्रशिक्षण पूरा हो गया। इन्हें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे बैच में प्रशिक्षु परिचालकों ने टिकट काटने की जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन


इसमें सभी पुरुष प्रशिक्षु परिचालक हैं। पहले बैच की प्रशिक्षु महिला परिचालकों ने परिवहन मंत्री से उन्हें नियमित परिचालक बनाने का आग्रह किया था। परिवहन मंत्री ने भी इन्हें इस बारे में ठोस नीति बनाने का आश्वासन दिया है। अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है।

हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह ने बताया कि पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। दूसरे बैच के प्रशिक्षु परिचालक बसों में टिकट काट रहे हैं। ये प्रशिक्षु परिचालक डेढ़ माह तक निगम की बसों में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें