फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुविधा का अभाव: कुर्सी पर डंडों के सहारे उठाकर सड़क तक पहुंचाई बुजुर्ग महिला

Fri, 04 Feb 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

लगघाटी के समालंग गांव में बुजुर्ग महिला को अचानक पेट दर्द होने के कारण परिजनों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाने का फैसला किया।  ग्रामीणों की मदद से महिला मरीज को डंडों के सहारे कुर्सी बांधकर सड़क तक लाना पड़ा। 
विज्ञापन
कुर्सी पर डंडों के सहारे उठाकर सड़क तक पहुंचाई बुजुर्ग महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करना पड़ रहा है। सड़क और स्वास्थ्य सुविधा न होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है। खासकर बीमारी की हालत में इनकी समस्या दोगुना तक बढ़ जाती है। लगघाटी के समालंग गांव में बुजुर्ग महिला को अचानक पेट दर्द होने के कारण परिजनों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाने का फैसला किया।  ग्रामीणों की मदद से महिला मरीज को डंडों के सहारे कुर्सी बांधकर सड़क तक लाना पड़ा। भारी बर्फबारी के बीच मरीज को दो फीट बर्फ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से सड़क तक पहुंचने में छह घंटे का समय लग गया। कालंग से निजी वाहन के माध्यम से मरीज को कुल्लू अस्पताल लाया गया। हालांकि, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मानगढ़ के समालंग गांव में 70 वर्षीय महिला के अचानक पेट में दर्द हुई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को बर्फबारी के बीच छह किलोमीटर दूर कालंग स्थित सड़क तक लाया गया। हालांकि, महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किया जा रहा है। ग्रामीण रामचंद, किशन, द्रोपती देवी ने कहा कि सड़क न होने कारण उन्हें सर्दी के दिनों में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान रीना ने कहा कि समालंग गांव की 70 वर्षीय महिला केकती देवी के पेट दर्द हुई । दर्द अधिक बढ़ने पर ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुर्सी पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। कहा कि महिला कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन है। 

विज्ञापन

एंबुलेंस में महिला चालक को देख थम गईं लोगों की नजरें

एंबुलेंस में महिला चालक को देख थम गईं लोगों की नजरें - फोटो : संवाद
वहीं, चंबा की सर्पीली सड़कों पर प्रदेश की पहली महिला एंबुलेंस चालक नैंसी कटनोरिया एंबुलेंस चलाती नजर्र आइं। शुक्रवार को नैंसी को चिंतपूर्णी से एक प्रसूता को उसके घर बनीखेत छोड़ने का जिम्मा सौंपा गया। 22 वर्षीय नैंसी कटनोरिया ने हाल ही में नूरपुर में एंबुलेंस सेवा में बतौर कार्यभार संभाला है। इससे पहले दो महीने तक उन्होंने एचआरटीसी हमीरपुर में ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण कर लाइसेंस प्राप्त किया है। 

हमीरपुर के नादौन तहसील के कश्मीर गांव की नैंसी हिमाचल प्रदेश की प्रथम एंबुलेंस चालक के तौर पर अपनी सेवा 102 एंबुलेंस नूरपुर में सेवाएं दे रही हैं। जिले के प्रवेशद्वार तुन्नूहट्टी में उन्होंने बताया कि उन्होंने बीकॉम की है। उनका सपना लग्जरी बस चलाना है। आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें