फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, नवंबर में यहां होगी भर्ती

Fri, 30 Aug 2019 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
फाइल फोटो

हिमाचल के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने के लिए सुनहरा मौका है। मंडी के पड्डल मैदान में 1 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला के युवा भाग ले सकते है। भर्ती प्रक्रिया 1 से 6 नवंबर तक चलेगी।



निदेशालय सैन्य भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल तनवीर सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय थल सेना में (सैनिक फार्मा पदों के लिए) भर्ती का आयोजन 1 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग ले सकते है।

उन्होंने बताया कि मापदंड और योग्यता एवं इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर संपर्क करें। उन्होंने उम्मीदवारों को दलाल एवं धोखेबाजों से दूर रहने के अलावा नशीले पदार्थों के सेवन से बचने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें