हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा उर्फ विक्कू ने बाजी मारी है। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को हराया है। विवेश शर्मा को 36853 वोट मिले हैं जबकि, देवेंद्र कुमार भुट्टो को 31497 मत मिले हैं। वहीं, नोटा में 341 वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी विवेक शर्मा को टिकट थमाया था। अब ये सीट सीएम सुक्खू की प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी। कुटलैहड़ सीट डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिला ऊना में आती है. ऐसे में डिप्टी सीएम और सीएम सुक्खू दोनों ने इस सीट पर जीत का परचम लहराने का प्रयास किया।