फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुटेर, ओखरू, पिपलीधार और गलोट ने जीते क्रिकेट मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के चौथे दिन क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

कबड्डी में बायचड़ी ने बनूटी की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एंड एन्वायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के चौथे दिन क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

विभिन्न खेल स्पर्धाओं में टीमों ने अगले दौर में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाया। क्रिकेट में कुटेर, ओखरू और पिपलीधार की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं गलोट की टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत की। आयोजकों के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जाबरी और कुटेर के बीच खेला गया जिसमें कुटेर की टीम विजेता रही। वहीं ओखरू और जमलोग के बीच हुए मैच में ओखरू की टीम ने जीत हासिल की। दिन का तीसरा मुकाबला पिपलीधार और धलाया के बीच खेला गया, जिसमें पिपलीधार की टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद कबड्डी के मुकाबले खेले गए। कबड्डी के दूसरे दौर में बायचड़ी और बनूटी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बायचड़ी की टीम विजेता रही। इसके बाद केबीसी चलोग और डढोल के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें डढोल ने जीत दर्जकर अगले दौर में प्रवेश किया। चेवला और कोहबाग के बीच हुए मुकाबले में कोहबाग की टीम विजेता रही। वहीं ओखरू और जलेल के बीच हुए मुकाबले में ओखरू की टीम ने जीत दर्ज की। चनोग और जनोनल के बीच हुए मुकाबले में चनोग की टीम विजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बनुटी, देवनगर, कालीहट्टी-2, बनुटी-2 और रामपुरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। एसोसिएशन के प्रेस सचिव विराज शर्मा ने बताया कि खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता 22 दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें