फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार शानू के साथ जुगलबंदी करेंगे कुलदीप

Mon, 14 Sep 2015 11:10 PM IST
देवराज शर्मा/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड पार्श्व गायक कुमार शानू और हिमाचल के नाटी किंग की आवाज आप एक साथ सुनेंगे। ‘प्यारा हिमाचल’ नाम से बन रही हिमाचली फिल्म में दोनों गायक एक साथ गाना गाएंगे। फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाएगा। फिल्म के निर्माता अनुज जोशी तथा निर्देशक अजय भारती और विजय भारती होंगे।
विज्ञापन


फिल्म में सहयोगी कलाकारों के रूप में अभिनेता रजा मुराद, पुनीत इस्सर भी भूमिकाएं निभाएंगे। मुख्य अभिनेता के किरदार में जोगिन नोटियाल तथा अभिनेत्री के रूप में उत्तराखंड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका नोटियाल भूमिकाएं निभाएंगी। इस फिल्म का मुहूर्त उत्तराखंड के चकरोता में इसी पखवाड़े में हुआ है।

फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में भी होगी। गायक कुलदीप शर्मा ने वे कुमार शानू के साथ जुगलबंदी को लेकर उत्साहित हैं। कुमार शानू बॉलीवुड के महान गायक हैं। फिल्म में कई रोमांटिक गाने हैं। ...इक छैल छबीली छोरी निकली गांव ते गोरी दिल हो गया मेरा चोरी और बांका हिमाचल प्यारा हिमाचल बड़ा सोना है बड़ा प्यारा है..गीत से प्रदेश की परंपरा तथा सौंदर्य को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें