फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लवी टोपी और शॉल पर बॉलीवुड स्टार भी हुए फिदा

Fri, 06 May 2016 12:01 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
अभिनेत्री मंदाकिनी कुल्‍लवी परिधानों में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली की स्थानीय वेशभूषा का जादू मायानगरी मुंबई के सुपरस्टार्स पर भी छाने लगा है। पिछले साल मैरीकॉम फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने बाकायदा शोरूम से कुल्लवी टोपी और शॉल खरीदने के बाद सोशल मीडिया में फोटो अपलोड कीं।
विज्ञापन


राजकपूर की अंतिम गोल्डन जुबली फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातोंरात स्टार बनीं मंदाकिनी का मनाली निवासी डा. कग्यूर रिंपोछे ठाकुर से शादी करने के बाद यहां आना लगा रहता है। पिछले दिनों मनाली पहुंचकर उन्होंने हिडिंबा माता मंदिर के समीप पारंपरिक कुल्लवी पहनावे में फोटो भी लिए।

विदेशी लेखिका स्नोवा वार्नो के चलते सुर्खियों में रहे साहित्यकार सैनी अशेष का कहना है कि बॉलीवुड हस्तियां साठ के दशक से कुल्लवी परिधानों की दीवानी रही हैं। हिमालय की गोद में फिल्म की शूटिंग के दौरान मनोज कुमार और माला सिन्हा ने न केवल कुल्लवी ड्रेस पहनी, बल्कि वे फिल्म के हिट होने के बाद अक्सर कुल्लवी परिधानों में दिख जाते थे।
विज्ञापन


मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन को भी कुल्लवी टोपी में कभी-कभार देखा जा सकता है। कुल्लू की एक क्लास हथकरघा भुट्टी को सोसाइटी के चेयरमैन सत्यप्रकाश ठाकुर का कहना है कि फिल्मी हस्तियां उनके देशभर में चल रहे शोरूमों से कुल्लवी परिधान खरीदती रहती हैं।

स्थानीय फिल्म को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था कहते हैं कि बॉलीवुड हस्तियों में कुल्लवी परिधानों के प्रति आकर्षण देखा गया है। वे शूटिंग से वक्त निकालकर शोरूम से अपने परिजनों के लिए भी कुल्लवी शॉल, टोपी और पट्टू खरीद कर ले जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें