फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कुल्लू के डढेई में अग्निकांड, दो मकान, देवता का भंडार और गोशाला राख

Mon, 08 Dec 2025 10:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के डढेई में दो मकान और देवता का भंडार जलकर राख हो गया है। आग लगने की यह घटना देर रात करीब एक बजे पेश आई। 
विज्ञापन
कुल्लू के डढेई में अग्निकांड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में ग्राम पंचायत पुंथल के डढेई गांव में रविवार देर रात अग्निकांड हुआ है। आग की घटना में 12 और 18 कमरों के ढाई मंजिला दो मकान सहित देवता अठारह पेड़े का चार मंजिला काष्ठकुणी शैली का भंडार जलकर राख हो गया। आग की घटना में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव तक सड़क नहीं  होने के चलते आग बुझाने में परेशानी हुई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों और दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 1:30 बजे श्याम सुंदर के मकान में अचानक चिंगारी भड़की। श्याम सुंदर के मकान में लगी आ

विज्ञापन

ग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग की चपेट में प्यारे लाल का मकान भी आया। काष्ठकुणी शैली का चार मंजिला देवता अठारह पेड़े का भंडार और लंगर सराय भी आग की भेंट चढ़ गए। प्यारे लाल के ढाई मंजिला मकान में 12 कमरे और दो हाॅल थे। चादरनुमा मकान में सारा सामान भी जल गया। वहीं श्याम सुंदर के स्लेटपोश 18 कमरों वाले मकान में राशन, बिस्तर जल गए।  आग के बाद यहां एक सिलिंडर भी फटा, जिससे आग और भी भड़क गई। हालांकि, खेख राम के ढाई मंजिला मकान को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

गांव तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। गांव सड़क सुविधा से वंचित है। आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वार्ड पंचायत पुंथल की वार्ड पंच मीना देवी ने कहा कि आग की घटना से गांव में काफी क्षति हुई है। वहीं, दमकल चौकी प्रभारी जरी टिकम राम ने कहा कि देवता अठारह पेड़े का भंडार, साजो सामान और दो मकान जलकर राख हुए हैं। आग की घटना में एक करोड़ 20 लाख रूपये की संपत्ति राख हुई है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें